Popular Posts

प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से सफाई कराने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से साफ-सफाई करवाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो को कोतवाली क्षेत्र के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-34 का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में छात्राएं स्कूल परिसर और कक्षाओं में झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कुछ महिला शिक्षिकाएं भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने दावा किया है कि छात्राओं से शौचालय की सफाई भी कराई गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
छह फरवरी का बताया जा रहा वीडियो
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो छह फरवरी का बताया जा रहा है। उस दिन जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसके तहत विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों ने सफाई की थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जांच के निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अमित कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षकों से जानकारी ली जा रही है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि वर्तमान में बच्चों से सफाई करवाई गई है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Post Views: 1

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks