देहरादून: उत्तराखंड में इस सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश भर में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सात मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क मौसम के कारण सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
प्रदेश में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिनभर चटक धूप खिलने से मैदानों से लेकर पहाड़ तक तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। स्थिति यह है कि इस बार मार्च की शुरुआत ही काफी गर्म दिन के साथ हुई है।
आंकड़ों के अनुसार बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक यानी 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दस वर्षों के आंकड़ों में इतना तापमान पहले कभी दर्ज नहीं किया गया था। पिछले दस सालों में केवल 26 मार्च 2021 को ही इतना अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ था, जब देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी के पीछे जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके अलावा जनवरी और फरवरी में बारिश न होने से भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च की शुरुआत को देखते हुए इस साल गर्मी के नए रिकॉर्ड बन
Post Views: 1
Post navigation
