देहरादून : यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी हटाए गये।


आज दिनांक 17मार्च 2026 को देहरादून में 80 हजार की घूस लेते बिजली विभाग के जेई अतुल कुमार के पकड़ में आने के बाद ,सरकार द्वारा अचानक यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव व यूजेवीएनएल से एमडी संदीप सिंघल की भी छुट्टी कर दी गयी।
प्रमुख सचिव पी मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन दोनों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।गुप्त सूत्रों के अनुसार यूपीसीएल बेहद घाटे में चल रही है।
वर्तमान में उपभोेक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिलों के बावजूद परिसंपत्तियों के बराबर ही देनदारी हो चुकी है।
यूजेवीएन के एमडी संदीप सिंघल व यूपीएससी के एमडी अनिल यादव भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकरकई बार विवादों में रहे।कुछ समय पहले पिटकुल के एमडी पी सी ध्यानी को भी हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हटा दिया था जिनको हटायें जाने का कारण उनका इंजीनियर कैडर से न होना बताया गया था । परंतु सूचना अनुसार ध्यानी के पद पर रहते हुए पिटकुल को 150 करोड़ का फायदा गिनाया जाता है ।
Post Views: 2
Post navigation
