उत्तराखंड
by cradminMarch 23, 2026March 23, 2026

Share0
देहरादून, ग्राफिक एरा में कलाकारों ने कला के माध्यम से जलवायु संकट और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके लिए दो दिन की कार्यशाला शुरू हो गई।
आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पारिस्थितिकी और मानव अधिकार विषय पर आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए हैक्सी डक्सी बॉक्स के संस्थापक सतेंद्रू सोवन बंदूरी ने कहा कि तेज़ शहरीकरण से पर्यावरण, जैव विविधता और देहरादून की बासमती खेती प्रभावित हो रही है। ऐसे में कला को समुदायों तक ले जाकर कलाकार मानव और प्रकृति के बीच संबंध को दिखाकर पारिस्थितिकी में बदलाव का सकते हैं। इसमें युवाओं की रचनात्मक भागीदारी पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
इस दो दिवसीय कार्यशाला में अमेरिका, नेपाल, लाओस और जापान के प्रतिष्ठित कलाकार भाग लेंगे। वे छात्र-छात्राओं को कला के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने पर्यावरण के महत्व को समझने और उसके संरक्षण के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ आनंद करमरकर, डॉ मंदाकिनी शर्मा, डॉ इस के सरकार, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
Share0
