उत्तराखंड
by cradminMarch 24, 2026March 24, 2026

Share0
देहरादून: मेहंदीपुर बालाजी से लाई गई पवित्र ज्योत का सहारनपुर रोड पर शिव सेना परिवार द्वारा पृथ्वीनाथ सेवा दल के सहयोग से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान राज्य प्रमुख गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पवित्र ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और पूरे आयोजन में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
Share0
