उत्तराखंडशिक्षा
by cradminMarch 28, 2026March 28, 2026

Share0
देहरादून , ग्राफिक एरा के छात्र बायोइनफॉर्मेटिक्स के जरिए नई दवाओं को विकसित करना सीखेंगे। इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेन्ट और मोलेलिक्सिर इन्फॉर्मेटिक्स के बीच एमओयू किया गया।
इस एमओयू के तहत छात्र छात्राओं को आधुनिक तकनीकों की मदद से दवा खोज, जिनोमिक्स और बायोइनफॉर्मेटिक्स के जरिए नई दवाओं को विकसित करना और नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग तकनीकों के माध्यम से बीमारियों की जल्दी और सही पहचान करना सिखाया जाएगा। एमओयू पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति डा. नरपिंदर सिंह और मोलेलिक्सिर इन्फॉर्मेटिक्स की ओर से कंपनी की निदेशक डा. ज्योति बाला ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेन्ट की हेड डा. अंजू रानी के साथ डा. आशीष थपलियाल, डा. गौरव पंत, अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Share0
