देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम करवट लेगा। राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार कई क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान चल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर मैदानी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 7 जून तक प्रदेशभर में मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में बारिश, तेज हवाएं और बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते यात्रियों व स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Post Views: 2
Post navigation
