
धारचूला। पिथौरागढ़ के कूलागाड़ में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ , सेना ओर प्रशासन द्वारा रेस्क्यू चला कर फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है। वहीं पुल बनाने का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। गुरुवार को फंसे लोगों को पोकलैंड मशीन द्वारा नदी पार भेजा गया।
इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद बचाव, राहत कार्य तेज कर दिया गया है। बुधवार रात्रि को मौसम ने साथ दिया तो गुुरुवार सुबह तक कूलागाड़ में आवजाही के लिए वैकल्न्पिक व्यवस्था होने के आसार बने हैं।
कूलागाड़ में मंगलवार की रात्रि को बोल्डर गिरने से वैलीब्रिज टूट गया था। जिसके चलते कूलाघाट से लेकर चीन सीमा तक की लाइफलाइन बंद हो गई। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ भारी संख्या में लोग फंस गए।
बुधवार दिन में जहां बीआरओ ने नाले में वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरु किया। वहीं प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।
