

पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दोपहर 12:51 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. अभी तक किसी तरह की जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. उत्तराखंड में पिछले कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
उत्तरकाशी में 10 अक्टूबर को आया था भूकंपइससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 10 अक्टूबर की रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई थी. यह भूकंप रात 8 बजकर 7 मिनट 30 सेकंड आया था. भूकंप के झटकों से जिले के कई हिस्सों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई थी.
उत्तरकाशी में करीब 11 किलोमीटर थी भूकंप की गहराईजिला प्रशासन के अनुसार ये भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी शहर से करीब दो किलोमीटर उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित था. भूकंप की गहराई लगभग 11 किलोमीटर दर्ज की गई थी. झटके महसूस होते ही प्रशासन ने सभी तहसीलों और पुलिस थाना-चौकियों से स्थिति की जानकारी जुटाई थी. इस दौरान प्रशासन की ओर से किए गए प्रारंभिक आकलन में जिले में कहीं से भी किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली. भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा और संभावित नुकसान की स्थिति की समीक्षा की.
14 अप्रैल को भी पिथौरागढ़ में आए थे भूकंप के झटकेइससे पहले 14 अप्रैल 2026 को भी पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर आया था. रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता दर्ज की गई थी. सूचना पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया था और भूकंप केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया. हालांकि, इस दौरान भी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी.



