

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. डबराणी की ओर जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी. हादसे के वक्त कार में सात यात्री सवार बताए जा रहे हैं. दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 6 बजकर 37 मिनट पर हुआ. तेज रफ्तार के चलते कार सड़क से नीचे खाई में गिरते हुए नदी में समा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहत एवं बचाव दल द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इनोवा कार में सवार सभी यात्री गुजरात के थे, जो गंगोत्री धाम जा रहे थे.


