चमोली : थराली में समुदाय विशेष के नाईं ने नाबालिग से दुष्कर्म कर किया वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की शांत वादियां अपराधियों के गंदे कृत्यों से शर्मशार हो रही है ,जहाँ एक ओर देशभर में मातृशक्ति की पूजा के लिए नवरात्रों का उत्सव मनाया जा रहा ,वही महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे ।
थराली (चमोली)- 10 अक्टूबर 2024चमोली के थराली विकासखंड में नाई का काम करने वाले विशेष समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र की ही एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर दिया ।
नाई का नाम दिलवर खान बताया जा रहा है ।पीड़िता की तरफ़ से दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी दिलबर खान ने पीड़िता से इंस्ट्राग्राम पर बहला फुसलाकर दोस्ती की।फिर पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ बात करने लगा।
आरोप है कि दिलबर खान ने 16 फरवरी 2024 को नाबालिग लड़की को थराली बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया।जब पीड़िता को होश आया तो दिलबर खान ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए चाकू की नोक पर धमकाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना दिया।उसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार परेशान करने लगा।
जब युवती ने उसका नंबर ब्लॉक किया तो वह दूसरे नंबर से पीड़िता को फोन कर परेशान करने लगा।यहाँ तक कि ये अपराधी युवती की मां व भाई को भी उसने फोन कर धमकी देने लगा ।
उसने पीड़िता का वीडियो भी वायरल कर दिया। अंतः पीड़िता के पिता ने पुलिस में पूरें प्रकरण को लेकर शिकायत दर्ज करवायी ।पुलिस ने मामले का संज्ञान लेतें हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाईं को गिरफ्तार कर, न्यायालय में पेश 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में ज़िला करागार पुरसाडी भेज दिया ।

Post Views: 2

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks