हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए एक शव को चूहों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। चूहों ने मृतक के चेहरे पर कई जगह काटने के निशान छोड़ दिए, यहां तक कि एक आंख भी नोच ली। शव की ऐसी हालत देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लखन उर्फ लक्की शर्मा (36) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया था। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। देर रात पोस्टमॉर्टम न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रख दिया गया।
शनिवार सुबह परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान जब एक परिजन ने शव का चेहरा देखने के लिए कफन हटाया, तो चेहरे पर चोट के निशान और एक आंख न होने की बात सामने आई। देखते ही देखते परिजन भड़क गए और अस्पताल कर्मचारियों को लापरवाही के लिए जिम्मेदार बताते हुए जोरदार विरोध शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पंजाबी समाज के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए, जबकि कई राजनीतिक नेता भी प्रशासन पर सवाल उठाते नजर आए।
मृतक के जीजा मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि मोर्चरी में मौजूद डीप फ्रीजर खराब था और जिस फ्रीजर में शव रखा गया था, उसका पिछला हिस्सा खुला हुआ था। उन्होंने कहा कि मृतक की आंखें दान के लिए रखी गई थीं, लेकिन चूहों ने एक आंख को नुकसान पहुंचा दिया, जो बेहद दुखद और निंदनीय है।
उधर, जिला अस्पताल के पीएमएस आरवी सिंह ने स्वीकार किया कि मोर्चरी में कई फ्रीजर खराब हालत में हैं और कुछ के ढक्कन ठीक से बंद भी नहीं होते। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लापरवाही साबित होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़ा करती है और मोर्चरी सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेलियर उजागर करती है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…