Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मलबे की चपेट में आई यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार, बमुश्किल किया गया रेस्क्यू – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश आफत बनकर बरस रही है. ऋषिकेश में भी बारिश लोगों पर कहर बरपाने में लगी है. सुबह दो घंटे की मूसलाधार बारिश की वजह से शहर में पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया है. श्यामपुर बाईपास मार्ग पर मनसा देवी और ढालवाला की सड़क पर जल सैलाब दिखाई दिया है.
गंगोत्री हाइवे पर स्थिति ऐसी रही कि जल सैलाब के साथ आए मलबे के कारण यात्रियों से भरी बस और उसके पीछे कई छोटे वाहन मलबे की चपेट में आकर फंस गए. बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. जल सैलाब को देख घबराहट की वजह से यात्री जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. किसी तरह यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित किया गया.
बारिश बंद होने व जल सैलाब कम होने के बाद बस व अन्य वाहनों को मलबे से बाहर निकाला. जेसीबी से सड़क पर आए मलबे को भी साफ किया गया. श्यामपुर बाईपास मार्ग पर मनसा देवी के निकट जंगल मे भरा बारिश का पानी भी हाइवे पर जल सैलाब के रूप में पहुंचा. जिससे हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई. चालक जान जोखिम में डालकर हाईवे पर भर पानी के बीच वाहनों को निकालते हुए नजर आए.
वहीं, भारी बारिश की वजह से जंगलों में पानी भर गया है. पानी आबादी क्षेत्र में सैलाब की तरह घुस गया है. गीता नगर की गलियां पानी से अलग-अलग भर गई हैं. सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं. सड़क पर घुटनों तक भर पानी भर गया है. जिसकी वजह से लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया है. बारिश से जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त दिखाई दे रहा है. इसके अलावा आवास विकास गंगानगर चंदेश्वर नगर व अन्य निचले इलाकों में भारी बारिश की वजह से पानी भर गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत

तकनीकी विश्वविद्यालय में विज्ञान सेतु-कनेक्टिंग स्टूडेंट्स कार्यक्रम में युवाओं ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ…

1 hour ago

हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय…

2 hours ago

धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव

जागड़ा मेले के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन…

11 hours ago

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले

शासन ने जारी किए तबादला आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देहरादून। उत्तराखंड शासन ने…

11 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज…

11 hours ago