Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)चंपावत: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे पर सुखीढांग के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गया. घायलों का टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार टनकपुर से चंपावत जा रही थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. कार सवार बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे.बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे कार सवार: शुक्रवार सुबह के टनकपुर से चंपावत जा रही कार सुखीढांग के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गया. घायलों का टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. घटना में मनोज (27 उम्र ) पुत्र तेजपाल निवासी बरेली बसंत विहार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे.हादसे में तीन लोग गंभीर घायल: चल्थी चौकी प्रभारी एसआई निर्मल लटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भर्ती कराया गया. फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की सूचित दे दी गई है. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है. साथ ही घायलों का इलाज चल रहा है. घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

4 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

47 minutes ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

2 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

3 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

7 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

7 hours ago