Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड की मस्जिद में 11 साल के बच्चे से साथ दुष्कर्म, चार के खिलाफ मामला दर्ज – Uttarakhand

11-year-old boy raped in a mosque in Uttarakhand, case filed against four people

11-year-old boy raped in a mosque in Uttarakhand, case filed against four people11-year-old boy raped in a mosque in Uttarakhand, case filed against four peopleइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हरिद्वार । रुड़की की एक मस्जिद में एक 11 साल के मासूम बच्चे के साथ चार युवकों में अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाए, खबर मिलने के बाद बच्चे के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बताया जाता है कि उक्त बालक धार्मिक शिक्षा लेने के लिए मस्जिद में जाता था।मस्जिद में अंजान देने वाले मुअज्जिन की अनुपस्थिति में उसके कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया गया यही नहीं आरोपियों में से एक ने पीड़ित का वीडियो भी बना लिया। जानकारी के अनुसार जब पीड़ित बच्चा बदहवास स्थिति में घर पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चार किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है,जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है। बताया जाता है कि आरोपी भी नाबालिग किशोर है।एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार ये मामला रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर की मस्जिद का है,पीड़ित बच्चे के पिता की तरफ से तहरीर दी गई है जांच उपरांत कारवाई गतिमान है।

Exit mobile version