उधम सिंह नगर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, 17 से अधिक मामले थे दर्ज। – पर्वतजन

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, आरोपी से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है, सूचना पर एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की गई, पुलिस के मुताबिक कल देर रात गदरपुर पुलिस गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था, तभी टीम को वांछित एवं फरार अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू दिखाई दिया, जोकि 25 हजार का इनामी भी था, बदमाश को देखते हुए टीम ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी, खुद को पुलिस कर्मियों से घिरता देख इनामी बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया, जवाबी कार्यवाही पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी घायल हो कर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया, जवाबी फायर में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम बदमाश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटना क्रम की जानकारी ली, आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ मानू थाना गदरपुर से 25,000 रुपये का इनामी तथा बेहद कुख्यात अपराधी है, आरोपी स्वयं को बेताज बादशाह समझकर लोगों पर फायरिंग कर भय उत्पन्न करना उसका पुराना तरीका रहा है, वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष पर फायरिंग की घटना भी इसी के खिलाफ दर्ज हैं, गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता सहित उत्तर प्रदेश के मिलक खानम (रामपुर) थानों में इस पर 17 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा एवं अवैध हथियार की धाराएं शामिल हैं।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कल देर रात गदरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, आरोपी कई मुकदमों में वांछित चल रहा था, आरोपी के खिलाफ जनपद और पड़ोसी राज्य यूपी के कई थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

Sapna Rani

Recent Posts

लोकगायक किशन महिपाल को डायट द्वारा किया गया सम्मानित –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विशिष्ट व्यक्तित्व व्याख्यानमाला के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान…

3 hours ago

Modi guiding youth to new direction, claims Nabin – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Perpetuating the narrative which even hardcore Bharatiya Janata Party supporters are…

10 hours ago

Final voters’ list to be published on 3 Oct in U’khand: Purushottam

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…

11 hours ago

Final voters’ list to be published on 3 Oct in U’khand: Purushottam

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…

11 hours ago

सत्य साईं मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी –

 देहरादून। सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पावन पर्व…

11 hours ago

BJP SC Morcha stages state‑wide protest on social harmony, questions Cong record

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: BJP’s Scheduled Caste Morcha today organised a one‑day…

11 hours ago