अंधेरी रात, 70 गाड़ी, 300 पुलिसवाले… बरेली में उत्तराखंड पुलिस ने की फिल्मी स्टाइल में छापेमारी – Uttarakhand

Dark night, 70 vehicles, 300 policemen… Uttarakhand police conducted a filmy style raid in Bareillyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में उत्तराखंड पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छापेमारी की. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस 70 गाड़ियों और 300 कर्मियों के साथ बरेली में दाखिल हुई थी. टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी. लेकिन हैरत की बात यह रही कि इस कार्रवाई की जानकारी बरेली के किसी सीनियर पुलिस अधिकारी को नहीं हुई.आपको बता दें कि बीती रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव अगरास में उत्तराखंड के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आई थी. जिसमें फॉरेंसिक, दंगा नियंत्रण, महिला पुलिस और अन्य एक्सपर्ट शामिल थे. गांव में भारी पुलिस बल देखकर लोग दहशत में आ गए. इस दौरान पुलिस ने 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया. हालांकि, उनसे किसी तरह की अवैध बरामदगी नहीं हुई. फिलहाल, पूछताछ के बाद 15 लोगों को रिहा कर दिया गया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.गौरतलब है कि मादक पदार्थों को लेकर बरेली के कई क्षेत्र बदनाम हैं. स्थानीय पुलिस समय-समय पर इनपर एक्शन लेती है. इसी कड़ी में उत्तराखंड पुलिस को भी एक सूचना मिली थी. जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में उधमसिंह नगर से आई पुलिस फोर्स ने बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी की. उत्तराखंड के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ 3 एसपी, दर्जनों सीओ, दारोगा आदि शामिल थे. देखते ही देखते रात में गांव छावनी में तब्दील हो गया.मामले में जिले के एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने बरेली पुलिस को इस कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी. स्थानीय थाना और वरिष्ठ अधिकारियों को भी अंधेरे में रखा गया, जो कि पुलिसिंग के मानकों के खिलाफ है. उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है.बरेली पुलिस के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1357 मुकदमे दर्ज किए गए और लगभग 1500 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. अकेले फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में 176 मुकदमे दर्ज हुए और 200 लोग जेल भेजे गए. इस दौरान पुलिस ने 116 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की और अवैध मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की. 2025 में अब तक 69 दिनों में 51 मुकदमे दर्ज कर 103 अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

5 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

26 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

47 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago