Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना! पुलिस सिपाही ने महिला दरोगा से किया दुष्कर्म…FIR दर्ज – Uttarakhand

Shameful incident in Uttarakhand! Police constable raped a female inspector…FIR registeredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां पुलिस सिपाही ने अपने ही विभाग की महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर महिला दरोगा को धमकाने का भी प्रयास किया। वहीं, पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।प्राप्त सूचना के मुताबिक देहरादून के सीआईडी दफ्तर में महिला दरोगा की हाल ही में तैनाती हुई है। इसी विभाग के पुलिस सिपाही असलम ने महिला दरोगा के रूकने के लिए होटल बुक करवाया था। पीड़िता ने बताया कि उसके विश्वास का फायदा उठाकर सिपाही ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की अश्लील वीडियो बना लिया। साथ ही आरोपी सिपाही ने महिला दरोगा को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लेकिन बावजूद इसके महिला दरोगा ने हिम्मत जुटाकर प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही असलम के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 115(2), 126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस एसपी देहात के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कारा होटल्स का उत्तराखंड में बड़ा निवेश, बद्रीपुर में बनेगा 100 कमरों वाला लग्जरी होटल ‘कारा देहरादून’

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…

17 minutes ago

Enough petroleum stock in U’khand, panic unfounded – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…

27 minutes ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण…

1 hour ago

अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सुबोध उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण हरिद्वार। प्रदेश…

1 hour ago