Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को रौंदा, 9 गंभीर – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand, high speed car ran over school students, 9 seriously injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर-सेलाकुई क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां देहरादून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी. हादसे में 7 स्कूली छात्र-छात्राएं और एक राहगीर युवती के साथ ही कार चालक घायल हो गए. जिनका इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में चल रहा है. वहीं पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है.कार ने छात्र-छात्राओं को रौंदा: देहरादून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को रौंद दिया. घटना में करीब 9 छात्र-छात्राएं गंभीर घायल हो गई, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हो रही थी. छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.विकासनगर-सेलाकुई क्षेत्र में भीषण सड़क हादसाघायलों का हॉस्पिटल में चल रहा उपचार: कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि हादसे में 7 स्कूली छात्र-छात्राएं और एक राहगीर युवती के साथ ही कार चालक घायल हो गए. साथ ही सड़क पर खड़े तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल छात्रों को अस्पताल भिजवाया. आठ घायलों का उपचार धूलकोट स्थित अस्पताल और एक का उपचार जागरण स्थित अस्पताल में चल रहा है. थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि 9 छात्रों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया, घायलों का उपचार चल रहा है. कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी है. वहीं कार को मानसिक चिकित्सालय में नियुक्त स्वास्थ कर्मी विक्रांत कुमार चला रहा था.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में 23 से 29 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, लेकिन केवल इन युवाओं के पास मौका – myuttarakhandnews.com

चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…

5 hours ago

उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद करने से इनकार – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…

6 hours ago

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…

7 hours ago