Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

जनपद चमोली : डाक विभाग में फर्जी कागजो के आधार पर नौकरी पाने की कोशिश करने वाला जालसाज गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

जैसे जैसे बेरोजगारी ,महंगाई जैसे समस्याएं बढ़ती जा रही है हर तरफ अपराध भी बढ़ते जा रहे , कब किसके साथ किस प्रकार से जालसाजी हो जाये बताया नहीं जा सकता ।कर्णप्रयाग डाकघर में कुछ दिन पहले एक युवक आता है और बुलंदशहर निवासी होने के बाबजूद भी एक फर्जी मूल आधार कार्ड, मूल स्कूल सर्टिफिकेट और एप्लीकेशन फॉर्म की सत्यापित प्रतिलिपि ले कर नौकरीप्राप्त करने का प्रयास किया ।शक होने पर प्रशांत कुमार निरीक्षक कर्णप्रयाग डाकघर ने पुष्पेन्द्र कुमार, ग्राम नन्दपुरी, थाना स्याना, जिला बुलन्दशहर का निवासी के खिलाफ तहरीर दी ।पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते इस व्यक्ति को कर्णप्रयाग बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Views: 4

Post navigation

Exit mobile version