Categories: hindi

पूर्व मंत्री व भारतीय सर्व समाज महासंघ के अध्यक्ष रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर हुआ भव्य आयोजन –

देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले पूर्व मंत्री रामकुमार वालिया के जन्मदिन के अवसर पर उनके सुपुत्र एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया की ओर से देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत राजस्थान के लोक कलाकारों ने शानदार लोक गीतों के साथ मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजित कार्यक्रम का सफ़ल संचालन उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी द्वारा बहुत ही शानदार ढंग से किया गया I कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली लगभग 200 हस्तियोंके साथ ही कई राज्य आंदोलनकारियों भी मंच से शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राज्य आंदोलनकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, जाट एवं गुर्जर समाज के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकत्रियां, लोक कलाकार, पत्रकार, पार्षद एवं पूर्व पार्षद तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक लोग शामिल रहे। मुख्य बात यह रही कि पूर्व मंत्री रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, बिहार सहित विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे। सर्व समाज महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामकुमार वालिया ने अपने जीवन में कभी खुद को सीमित नहीं रखा और लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के बीच रहकर कार्य किया है। प्रीतम सिंह ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना इसलिए आवश्यक है ताकि जनता के हितों, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता मिल सके। उन्होंने वैभव वालिया को भी शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि वैभव में अपार संभावनाएं हैं तथा वे भविष्य में एक प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर रामकुमार वालिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामकुमार वालिया का जीवन समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर जुड़ाव और सक्रियता का उदाहरण है। हरीश रावत ने विशेष रूप से वैभव वालिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस का दामन मजबूती से थामे रखा और लगातार पार्टी तथा समाज के बीच सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने वैभव वालिया द्वारा आयोजित इस विशाल कार्यक्रम की प्रशंसा की। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने रामकुमार वालिया को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनके कांग्रेस परिवार से जुड़ने का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि रामकुमार वालिया जैसे कर्मठ, सक्रिय और समाज के हर वर्ग से निरंतर संवाद रखने वाले व्यक्ति के कांग्रेस परिवार में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।मंच पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रामकुमार वालिया ने अपने जीवन में समाज के किसी एक वर्ग तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि लगातार विभिन्न सामाजिक समूहों, संगठनों और आम लोगों से जुड़कर उनके सुख-दुख में भागीदारी की है। यही सक्रियता उनकी सबसे बड़ी पहचान है। अपने संबोधन में रामकुमार वालिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने जीवन में प्रीतम सिंह एवं हरीश रावत के योगदान और महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के साथ उनके संबंध और उनसे मिले स्नेह एवं मार्गदर्शन को वे सदैव सम्मान के साथ याद रखेंगे।उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिन को जिस प्रकार समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित करते हुए मनाया गया, वह उनके लिए व्यक्तिगत खुशी से कहीं अधिक सामाजिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने पुत्र पर, उसकी ईमानदारी निष्ठा संघर्ष और समर्पण पर गर्व है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक संगठनों,कलाकारों एवं सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है कि उनके पिता रामकुमार वालिया के जन्मदिन को समाज के इतने बड़े वर्ग के साथ मिलकर मनाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य था। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पिता से मिले सामाजिक सरोकार और लोगों से जुड़ने की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे।आयोजित किए गए समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने केक काटकर रामकुमार वालिया को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने भाजपा सरकार से तंग आकर कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की, जिनमें वरिष्ठ समाजसेवी रजनीश वालिया, विद्या विहार वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रहे देवेन्द्र जयसवाल, भाजपा के सोशल मीडिया महानगर प्रभारी हारून अंसारी ने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में शूरवीर सजवान, धीरेंद्र प्रताप, गरिमा दसौनी, जसविंदर गोगी, राव नसीम अहमद, संजय शर्मा, अभिनव थापर, प्रदीप जोशी,नवीन जोशी,मनीष नागपाल, हाजी सुलेमान अंसारी, सीपी सिंह,नानक चंद, विकास नेगी,अभय कत्युरा, रिहाना परवीन, डिम्पल कुमार, हाजी शहीद हसन, मंजू त्रिपाठी, पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट, अमन सिंह, हरेंद्र गुसाईं, ललित भद्री, जमाल अहमद, अमन दीप सिंह, अरविंद गुरुंग, पीयूष गौड़, पत्रकार ब्रह्मदत्त शर्मा, किसान यूनियन के नेता सोम दत्त शर्मा, आयुष सेमवाल, पूर्व पार्षद मोहन गुरुंग, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, पूर्व पार्षद सीता राम नौटियाल, जेपी यादव, राम किशन यादव, सूरत लाम्बा, हेमन्त उप्रेती, सत्येंद्र वर्मा, उस्मान, मोहम्मद वसीम,इंदु सिंह, मंकला थापा, सुधीर चौधरी, तनवीर ख़ान,रामबाबू, किशन कुमार, श्याम सिंह बिष्ट, शोभाराम, मधुसूदन सुंदरियाल,राजकुमार जायसवाल, अनिल नेगी, मोहित उपाध्याय, अकरम अंसारी, मुंशी राम, सौरव नेगी, आरती, रामबाबू आदि उपस्थित रहे I

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

​नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

58 minutes ago

Minister Joshi pays tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…

1 hour ago

सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…

1 hour ago

U’chal Varsity ranked 62nd in India in World University Rankings 2027

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…

1 hour ago

SBS University hosts ‘Echoes of Punjab’ Musical Evening

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Sardar Bhagwan Singh University (SBSU), Dehradun, hosted “Echoes of…

2 hours ago

हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव

रुद्रप्रयाग: आज दिनांक 03/09/26 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट श्री केदार को…

2 hours ago