चंपावत में सड़क खुलने का इंतजार कर रही कार पर गिरा भारी बोल्डर, एक युवक की मौत; चार घायल – myuttarakhandnews.com

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में बाराकोट-घाट-पनार मोटर मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मसान देवता मंदिर के पास सड़क खुलने का इंतजार कर रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर आ गिरा। बोल्डर की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है और उसे चंपावत रेफर किया गया। तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया।
 
पुलिस के मुताबिक, सोमवार 7 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे गंगोलीहाट के टिम्टा गांव से अल्टो कार संख्या UK 05 TA 2878 पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। बाराकोट ब्लॉक के घाट-पनार मोटर मार्ग पर मसान देवता मंदिर के पास सड़क बंद होने के कारण चालक ने कार रोक दी थी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर कार के ऊपर आ गिरा। हादसे के समय दो युवक कार के अंदर बैठे थे, जबकि तीन अन्य युवक वाहन के बाहर थे।
 
बोल्डर गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव टीमों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
 
गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार और सुनील कुमार को 108 एंबुलेंस की मदद से लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के अनुसार, संदीप कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं सुनील कुमार के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंपावत रेफर किया गया। अन्य घायल सौरभ कुमार, सुभाष चंद्र और सुजल कुमार को उपचार के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया।
 
हादसे में मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र भवानी राम (35 वर्ष), निवासी टिम्टा, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
 
वहीं घायलों में सौरभ कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार (24 वर्ष), निवासी टिम्टा, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, सुनील कुमार पुत्र आनंद राम (23 वर्ष), सुभाष चंद्र पुत्र शिवराम (44 वर्ष) और सुजल कुमार पुत्र कृष्ण राम (17 वर्ष) शामिल हैं। सौरभ कुमार कार चालक था।
 
चंपावत डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम नीतू डांगर भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। घायलों को खाई से बाहर निकालने में स्थानीय निवासी मदन सिंह सामंत, शमशेर सिंह, मोहन सिंह, महेंद्र सिंह और पंकज तिवारी ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।
 
हादसे में युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की देहरादून। मुख्य…

16 minutes ago

नई एजेंसी के चयन तक जारी रहेंगी निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाएं –

देहरादून। प्रदेश के राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क डायग्नोस्टिक…

37 minutes ago

क्रिकेट के साथ संगीत का रंग, UPL फाइनल में मासूम शर्मा और प्रांजल दहिया का जलवा –

 देहरादून,  उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है।…

49 minutes ago

UPL 2026: बल्ले की आतिशबाजी और गेंदबाजों के पंजे ने बढ़ाया रोमांच –

देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रही उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 अब…

57 minutes ago

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश देहरादून। विश्व हृदय…

58 minutes ago

उत्तराखंड जन संवाद में सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक मुद्दों पर मंथन –

देहरादून, । संस्कृति विभाग सभागार में  रचनात्मक कांग्रेस–उत्तराखंड एवं जन संगठनों इंसानियत मंच और महिला…

1 hour ago