Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बेतालघाट से नैनीताल लौट रही एक पिकअप वाहन में 14 लोग सवार थे. बेतालघाट से ये गाड़ी नैनीताल की तरफ आ रही थी.इसी दौरान जब ये वाहन हरचनौली पहुंचने वाला था, तभी इसका संतुलन बिगड़ गया और बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में पिकअप में सवाल 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं 4 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ड्राइवर की जरा सी लापरवाही इस हादसे की वजह बनी और यही गलती 3 लोगों की जिंदगी लील गई.हादसे की जानकारी मिलते ही मची चीख-पुकारपिकअप के हादसा होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. यहां हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं प्रशासन को इस हादसे की जानकारी दी गई.रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को बाहर निकाला गया. पिकअप हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरकर गहराई में जा गिरी थी. यहां फंसे लोगों को भी बाहर निकाला गया. वहीं हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…