Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand: Car falls into deep ditch, 2 people died tragically, 2 injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ रहा है. आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं, इसके बावजूद भी सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है. वहीं ताजा सड़क हादसा विकासनगर-चकराता तहसील के बुधेर मोटर मार्ग घटित हुआ है. जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए.अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार: उत्तराखंड के देहरादून जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. शनिवार सुबह चकराता के लेवरा गांव से चार लोग अल्टो कार में सवार होकर बुधेर मोटर मार्ग पर बुधेर की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. आसपास के लोगों ने कार दुर्घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी.अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में गिरी कारप्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को किया रेस्क्यू: जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों, प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. घायलों को एंबुलेंस की मदद से चकराता के सरकारी अस्पताल भेजा. वहीं हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.हादसे में कार के उड़े परखच्चेशनिवार सुबह करीब 6 बजे बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के पास एक अल्टो कार गहरी खाई मे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार में कुल चार लोग सवार थे. जिनमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो घायलों को चकराता अस्पताल भेजा गया है. हादसे में गजेंद्र (28) पुत्र तुलसी, शेरू (29) पुत्र नैणू, ग्राम लेवरा तहसील चकराता घायल हो गए. जबकि प्रकाश (32) पुत्र टोलू, गुड्डू (33) पुत्र नंदिया ग्राम लेवरा तहसील चकराता की मौके पर मौत हो गई.अनिल चौहान, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षकपहले भी कई लोग गंवा चुके जान: गौर हो कि 27 दिसंबर 2024 चकराता के लोखंडी में घूमने आए पर्यटकों की कार लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी. कार में तीन युवक और दो युवतियां थी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए थे. चकराता के भूपऊ मोटर मार्ग पर 2 फरवरी को शादी समारोह में जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इसमें तीन लोग सवार थे. हादसे में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सहिया के समीप 23 फरवरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक फार्मसिस्ट गंभीर घायल हो गया था.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

4 minutes ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

14 minutes ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

25 minutes ago

CM launches Voice Collection Portal for Garhwali, Kumaoni & Jaunsari Languages

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Thursday launched…

37 minutes ago

CM धामी ने उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी’ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में…

41 minutes ago

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

4 hours ago