Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, मंदाकिनी नदी में गिरी कार, एक की मौत, कई घायल – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरी. हादसे में चालक की मौत हो गई तो कार सवार 5 यात्री घायल हो गए. घायल यात्रियों का डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.
पहले कार पर पत्थर गिरा, फिर पत्थर के साथ नदी में गिरी कार: जानकारी के मुताबिक, रविवार यानी 5 अक्टूबर को शाम करीब 5:48 बजे केदारनाथ हाईवे पर कुंड क्षेत्र में काकडागाड़ के पास एक कार संख्या UP 32 JB 0101 पर पहाड़ी से अचानाक पत्थर आ गिरे. जिससे कार अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी के किनारे गिर गई. हादसा इतना भयानक था कि हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे में चालक की गई जान, 5 यात्री घायल: बताया जा रहा है कि कार गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी. जिसमें 6 लोग सवार थे. हादसे में कार चालक की मौके पर ही जान चली गई. जबकि, 5 घायल यात्रियों का डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया.
कार हादसे में मौत-
मुकेश कुमार पुत्र विजय बहादुर मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी- जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेशकार हादसे में घायल-
अंजलि मौर्य पत्नी मुकेश कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी- जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेशअमोली पुत्री मुकेश कुमार (उम्र 5 वर्ष), निवासी- जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेशअरुण मौर्य पुत्र कुंज बिहारी मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी- केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेशरचना पत्नी अरुण मौर्य, निवासी- केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेशपिहू पुत्री अरुण मौर्य (उम्र 2.5 वर्ष), निवासी- केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेशरुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कार हादसे में चालक मुकेश कुमार की मौत हुई है. जबकि, कार सवार लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

2 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

2 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

3 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

4 hours ago