Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 2 घायल – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand: Truck falls into deep ditch, one person dies tragically, 2 injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)विकासनगर: उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. विकासनगर हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर बीती देर रात एक आयशर ट्रक कोटी गांव से पहले कोलिया खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि वाहन में तीन लोग सवार थे.गौर हो कि बीते देर रात को कालसी थाना को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कोटी से पहले कोलिया खड्ड के समीप एक आयशर वाहन खाई मे गिर गया है. ट्रक मे तीन लोग सवार थे. जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दिल्ली से टमाटर बेचकर नेरवा हिमाचल जा रहा था, तभी वाहन देर रात हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया. वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई.मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार घटना रात 10:30 बजे घटित हुई. घटना में असलम (32 साल), निवासी नेरवा शिमला हिमाचल, गुलाम (45 साल) निवासी नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश गंभीर घायल हुए हैं. मृतक की पहचान इसराइल (28 साल) निवासी नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

30 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

52 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago