विकासनगर में हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर खाक – myuttarakhandnews.com

देहरादून जिले के विकासनगर स्थित मंडी चौक पर दो दुकानों मे भीषण आग लगने से दुकानों मे रखा सामान जलकर खाक हो गया. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर पाया काबू पाने की कोशिश की. आग पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल काबू पाया. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की पड़ताल में जुट गई है. प्रथम दृष्टया में आग लगने की वजह शाट सर्किट बताया जा रहा.
 
विकासनगर मंडी चौक के समीप दो दुकानों मे अचानक आग लगने से आसपास अफरातफरी मच गई
मिली जानकारी के अनुसार मंडी चौक पर स्थित नितिन धीमान की विकासनगर में हार्डवेयर की दो दुकानें सटी हुई थी, जिसमें मंगलवार सुबह आग लग गई. बताया जा रहा है कि सुबह नितिन धीमान अपनी दुकान खोलकर बच्चों को स्कूल छोड़ने गए हुए थे, वापस आने पर उन्होंने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा, जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग पूरे दुकान में फैल गई. आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया था.
सूचना पर तत्काल विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और दो फायर ब्रिगेड के वाहन डाकपत्थर और एक वाहन सेलाकुई से मौके पर पंहुचा. टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस अग्निकांड मे दुकान स्वामी का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई. आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी काफी मशक्कत की और अग्निशमन विभाग ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.
वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशु पाल राणा ने बताया कि 112 से सूचना मिली थी कि मंडी चौक पर दुकान मे आग लग गई है. सूचना पर पुलिस और दो वाहन फायर ब्रिगेड डाकपत्थर और एक वाहन सेलाकुई से मौके पर बुलाया गया. स्थानीय लोगों और फायर टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है. आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा. पुलिस आग लगने के कारणों और दुकान में हुए नुकसान का आकलन कर रही है.

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में सजा ‘उत्तराखंड नियोकोन-2026’ का मंच भौगोलिक दूरी नवजात के उपचार में न बने बाधा : सुबोध –

 देहरादून ,  चिकित्सा विशेषज्ञों ने नवजात शिशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने और…

3 minutes ago

ढोल की थाप पर थिरके धामी, खटीमा में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग –

देहरादून/खटीमा। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में इन दिनों खटीमा की धरती जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और…

1 hour ago

धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय: वित्तीय अनुशासन, भूमि प्रबंधन और रोजगार पर फोकस –

  देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मंत्रिमंडल…

1 hour ago

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत – myuttarakhandnews.com

नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल…

2 hours ago