हरिद्वार-दिल्ली रोड पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली-जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस (MP44 ZC 6994) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 4:00 बजे क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे तथा पुलिस चौकी शांतारशाह से करीब 200 मीटर पहले बस में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। बस में 32 यात्री सवार थे, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
आग लगते ही चालक अरुण कुमार एवं परिचालक रिंकू की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि यात्रियों का सामान बस में ही रह गया और आग की चपेट में आ गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रुड़की से फायर टेंडर बुलाकर पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। यात्रियों ने समय पर सहायता और उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया।
Post Views: 1
Post navigation
हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…
“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…