Haridwar : कबाड़ के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग | HNN 24×7

Haridwar News : हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी में दीवाली की धूम के बीच उस वक्त अफरा- तफरी मच गई, जब एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, और इलाके में काले धुएं का गुब्बार आसमान तक उठने लगा। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा कबाड़ और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना के दौरान आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।
फायर विभाग ने मामले की विस्तृत जांच की शुरु
 

कई घरों के लोग आग को देख तुरंत बाहर निकल आए। तो वहीं प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि फायर विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, और आसपास के क्षेत्र को अस्थायी रूप से खाली कराया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है, कि आवासीय इलाकों में चल रहे कबाड़ गोदामों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो पाएं।

 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

20 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

41 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago