स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश
देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में महाभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत इन क्षेत्रों से की जाएगी जो मरीजों की संख्या के हिसाब से हॉट स्पॉट बन रहे हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। सचिव ने बताया कि राज्य में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर महाभियान चलाया जाएगा। पिछले वर्षों से डेंगू व चिकनगुनिया रोग के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू व चिकनगुनिया रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।
जुलाई से नवंबर माह का समय इन रोगों के प्रसार के लिए अनुकूल होता है। रोकथाम व बचाव के लिए अभियान चलाकर एडीज मच्छर के लार्वा को लेकर सर्वे किया जाएगा। रोग संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर रोकथाम की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी राजकीय व निजी चिकित्सालयों में डेंगू एवं चिकनगुनिया रोगियों की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
प्रतिदिन 50 घरों से नष्ट किया जाएगा लार्वा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…