देहरादून। 14 वर्ष की नाबालिग किशोरी को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को दोषी पाते हुए फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट ने 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जज अर्चना सागर ने सजा के आदेश की एक प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने और प्राधिकरण की ओर से पीड़िता को एक लाख रुपये का प्रतिकर सरकारी कोष से दिलाए जाने के भी आदेश दिए हैं। दरअसल, नौ दिसंबर 2020 को नेहरू कालोनी थाने में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि नौ दिसंबर को उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग को एक युवक बहला-फुसलाकर मेरठ ले गया है। जिस पर 15 दिसंबर 2020 को शाम सवा छह बजे भीमकुंड तिराहा हस्तिनापुर मेरठ से किशोरी को बरामद कर लिया गया। साथ ही उसे भगाने वाले शरण पाल निवासी भीमकुंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को भगा ले जाने से पहले आरोपित पीड़िता के घर के पास रहता था।
जांच में किशोरी को मेरठ लेजाकर दुष्कर्म की बात भी सामने आई। पुलिस ने 16 दिसंबर 2020 को आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद सुनवाई की गई। पोक्सो कोर्ट जज अर्चना सागर ने पीड़िता के बयानों और गवाहों के आधार पर शरणपाल को दोषी करार देते हुए दुष्कर्म की धाराओं में 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी आरोपित किया है।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…