बहिन के साथ कार से जा रही न्यूज चैनल एंकर के साथ छेड़छाड़, मारपीट कर फाड़े कपड़े। – myuttarakhandnews.com


रुड़की: हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां देर रात बाइक सवार युवकों ने न्यूज चैनल की एंकर के साथ बदतमीजी की। एंकर ने जब युवकों की बदतमीजी का विरोध किया तो उन्होंने एंकर और उसकी बहन के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों ने युवतियों के कपड़े तक फाड़ दिए थे। पुलिस ने एंकर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र का है। महिला देहरादून में एक न्यूज चैनल में एंकर है, जो रविवार रात को अपनी बहन के साथ कार से रुड़की जा रहा थी। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उनके पीछे लग गए। दोनों युवक नशे में थे। युवकों ने अमानतगढ़ गांव के पास हाईवे पर ही अपनी बाइक युवतियों की कार के आगे लगा दी, जिस कारण एंकर को अपनी कार रोकनी पड़ी।
कार में बैठी दोनों बहनों ने जब युवकों की इस बदतमीजी का विरोध किया तो उन्होंने युवतियों के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दोनों बहने के साथ मारपीट भी की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे।आरोपियों ने युवतियों की कार का शीशा भी तोड़ दिया था। वहां से जैसे-कैसे निकलकर एंकर ने बुग्गावाला थाना पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस को मामले की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन और शिवम निवासी ग्राम इस्माइलपुर बताया है।
बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Post Views: 35

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

1 hour ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

4 hours ago

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

6 hours ago