Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बाइक समेत खाई में गिरा युवक, चली गई जान – Uttarakhand

Tragic accident in Uttarakhand, young man fell into a ditch along with his bike, lost his lifeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)बेरीनाग: पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र में चौबाटी मार्ग पर बाइक समेत खाई में गिरे युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है. जिसे एसडीआरएफ ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.बाइक के साथ खाई में गिरा था युवक: पुलिस के मुताबिक, बीती रोज यानी 5 अप्रैल को डीडीहाट कोतवाली में बाइक हादसे की सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से घोरपट्टा से घर लौट रहा था, जो अपनी पीठ पर पैराग्लाइडिंग से संबंधित एक भारी बैग बांधा हुआ था. जैसे ही वो चौबाटी मार्ग पर मऊपानी मोड़ के पास पहुंचा, वैसे ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी, यह सूचना मिलते ही डीडीहाट थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ, फायर यूनिट डीडीहाट और डीडीहाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.गहरी खाई में पड़ी मिली लाश: वहीं, रेस्क्यू टीम गहरी खाई में उतरी और खोजबीन शुरू की, लेकिन रात होने के कारण बाइक चालक का पता नहीं लग पाया. आज सुबह एसडीआरएफ, डीडीहाट फायर यूनिट और डीडीहाट पुलिस टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया. जहां गहरी खाई में बाइक सवार युवक का शव बरामद हुआ. जिसके बाद शव को सड़क पर लाया गया. फिर परिजनों के मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

28 seconds ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

22 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

42 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago