वन विभाग और पुलिस अलर्ट, गुलदार की तलाश शुरू
पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल जिले के एकेश्वर ब्लॉक के मुंडियाफ गांव में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
सोमवार शाम को मृतक बाजार जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव पास के पीपली गांव के निकट वनगढ़ क्षेत्र की सड़क पर बरामद हुआ। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…