21वीं सदी की स्त्रियों के भयावाह रूप की एक कहानी !जहाँ माँ बाब मांग रहे है बेटी के लिए मौत की सजा – myuttarakhandnews.com

मेरठ (उत्तरप्रदेश) की घटना इन दिनों हर जगह छायी है ।सवाल उठ रहा कि आखिर स्त्रियों को चाहिए क्या ?
मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ नाम के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी , वो भी उस पत्नी द्वारा जिससे उसने 2016 में शादी की थी,परिवार से अलग दुनिया बसाई ।पत्नी के शौक पूरे करने हेतु अमेरिका चला गया ।
बताया जा रहा कि सौरभ 2साल बाद अमेरिका से बेटी के जन्मदिन के लिए घर आया,दोनों का डांस करते हुए मौत से पहले का एक आखिरी वीडियो वायरल हो रहा, जिसमे 6 वर्षीय बेटी के साथ मुस्कान और सौरभ डांस करते नजर आये ।बताया यह भी जा रहा है कि सौरभ मेरठ अपने पासपोर्ट रिन्यू के लिए आया था ताकि जल्द ही वापस लंदन जा सके। लेकिन मुस्कान और साहिल ने मिलकर उसका पासपोर्ट ही छिपा दिया ताकि वो यहां फंसा रहे और अपनी जान बचाने के लिए कहीं भाग ना सके।
हत्यारन की असली कहानी आयी सामने :जांच, में सामने आया कि मुस्कान और साहिल स्नैपचैट पर अक्सर बातें किया करते थे।
मुस्कान ने वहां कई फर्जी आईडी बना रखी थीं और उन्हीं के जरिए वो साहिल को लगातार भड़काती रहती थी ।
साहिल नशे का आदी बताया जा रहा है व वह अपनी मां से बहुत प्यार करता था जिसकी मौत हो गयी । इसी कमजोरी को मुस्कान ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया व उसे भड़काती रही कि सौरभ की हत्या कर ही उसकी माँ की आत्मा को शांति मिलेगी ।
इतना ही नहीं मुस्कान ने खुद सौरभ की एक फर्जी आईडी बनाई और वहां से खुद को मैसेज भेजे कि उसके माता-पिता उसे मारना चाहते हैं,ताकि सौरभ की हत्या हो तो शक उसके परिवार पर जाए और वह और साहिल इस जुर्म से बच निकलें।
फरवरी माह से दोनों ही सौरभ की हत्या की तैयारी कर रहे थे । 22 फरवरी को मुस्कान ने एक डॉक्टर के पास जाकर खुद को डिप्रेशन का मरीज बताया और नींद की गोलियों का पर्चा बनवाया था ।खुद भी कुछ और नशीली दवाइयों के नाम लिखकर मेडिकल स्टोर से गोलियां खरीदीं, इसके बाद 800 रुपये के मीट काटने वाले चाकू, 300 रुपये में उस्तरा और कुछ पॉलीबैग भी खरीदे थे ।
हत्या 3 मार्च को की गयी थी ।
सौरभ ही अपने घर से लौकी के कोफ्ते की सब्जी लेकर आया था, उसी में मुस्कान ने नींद की गोलियां मिला दीं।
फिर उसने साहिल को घर बुलाया व साहिल ने आते ही चाकू से ताबड़तोड़ वार किये ,व मुस्कान ने भी साथ दिया ।
फिर बाथरूम में ले जाकर उस्तरे से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और हाथ भी काट दिए, कुछ समय दोनो नेसौरभ के धड़ मुस्कान के बेड के बॉक्स में रखा, वो उसी बेड पर सोती रही।
साहिल उसका कटा सिर और हाथ एक बैग में भरकर अपने घर ले गया और 24 घंटे तक उन्हें वहीं छिपाए रखा।
5 मार्च को एक ड्रम खरीदा और सौरभ के धड़ को उसमें डाल दिया,बाद में साहिल सिर और हाथ भी ले आया और उन्हें भी ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल भरकर सील कर दिया। ताकि शव की गंध बाहर न आए।
दोनों सौरभ को ड्रम में भर ,घूमने चले गए। जब बेटी द्वारा बार-बार अपने पिता से बात करने की जिद्द की गई तो यह हत्याकांड खुला ।
पुलिस जांच में पता चला कि मुस्कान और साहिल नवंबर 2024 से इस हत्या की साजिश रच रहे थे।घटना के बाद मुस्कान के माता-पिता ने पूरी तरह से अपनी बेटी से दरकिनार कर उसे जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की ।उन्होंने कहा कि उनका दामाद बहुत ही अच्छा व्यक्ति था, उनकी बेटी ही शुरू से बदतमीज थी इसलिए वह उससे कोई लगाव नहीं रखते ।
Oplus_16908288

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago