यहाँ सड़क हादसे में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौत एक घायल

यहाँ सड़क हादसे में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौत एक घायल
 
देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में आज देर शाम एक सड़क हादसे में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तीनों शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकीय इंटर काॅलेज पलेठी में कार्यरत थे।
 
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पलेठी डोबलियालो के निकट हनुमान मंदिर के पास मंगलवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में श्रीनगर निवासी शिक्षक अर्जुन सिंह रावत (45) पुत्र विजय सिंह रावत और शिक्षिका अनिता नेगी (46) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, श्रीनगर निवासी अनिता ममगाईं (54 ) पत्नी अवनीश ममगाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। विधायक विनोद कंडारी घायल को अपनी कार से बेस अस्पताल ले गए।
 
हिंडोलाखान थाने की पुलिस ने घायल और शवों के स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद –

देहरादून। जनपद  में  दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण…

48 minutes ago

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

3 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

4 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

4 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

6 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

8 hours ago