Categories: hindiUttarakhand

कोटद्वार में बेकाबू हुई जंगल की आग, काबू पाने में जुटी 80 लोगों की टीम – Uttarakhand

Forest fire went out of control in Kotdwar, a team of 80 people engaged in controlling itइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत लालपानी बीट के जंगल में लगी आग बेकाबू हो गई है। हालांकि, प्रभाग की कोटद्वार, दुगड्डा और कोटड़ी रेंज के कर्मी आग पर काबू पाने में जुट हुए हैं। लालपानी बीट के अंतर्गत सिद्धबली मंदिर के पिछले हिस्से में मौजूद जंगल में शनिवार को आग लग गई थी।विभागीय कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन, रविवार को एक बार फिर जंगल में आग भड़क गई। प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, उप प्रभागीय वनाधिकारी रजत कपिल पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन, शाम के वक्त चली तेज हवा के कारण आग पूरी तरह बेकाबू हो गई।समाचार लिखे जाने तक करीब 80 लोगों की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई थी। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि शनिवार को लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। लेकिन, रविवार तड़के अज्ञात ने जंगल में आग लगा दी। बताया कि जो भी व्यक्ति आग लगने वाले के बारे में जानकारी देगा, उसे उचित ईनाम दिया जाएगा।नैनबाग के समीप खैराड़ के जंगल में लगी आगनैनबाग : भीषण गर्मी के बीच रविवार को मसूरी वन प्रभाग के बद्रीगाड रेंज से मात्र तीन किमी की दूरी पर ग्राम खैराड फफरोग के पास के जंगल अचानक धधकने लगे, लेकिन दोपहर बाद तक वन विभाग आग बुझाने तक नही पहुंचा। ऐसे में वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर रोष जताया है। बता दें कि बीते वर्ष भी बड़े क्षेत्रफल में जंगलों में आग लगने से भारी मात्र में वन संपदा को नुकसान हुआ था, जिसमें वन विभाग की घोर लापरवाही सामने आई थी। यदि इस बार भी वन विभाग सतर्क नहीं रहा तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।ग्रामीणों की ओर से आग की सूचना दिए जाने पर बद्रीगाड़ रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आग बुझाने के लिए शीघ्र टीम भेजी जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

31 minutes ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

37 minutes ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

4 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

5 hours ago