Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भयानक हादसाः यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 60 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार – Uttarakhand

Horrible accident in Uttarakhand: A bus full of passengers met with an accident, 60 people were on board; there was a lot of screaming and shoutingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में रविवार को भयानक हादसा हुआ है। जिसमें यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 60 लोग सवार थे। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया गया कि बस उत्तर प्रदेश के नगीना जिले से काशीपुर की ओर आ रही थी।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर चौकी क्षेत्र में हुई है। यहां नेशनल हाइवे 74 पर फीका पुल के पास एक प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई है। घटना के दौरान बस में 60 लोग सवार थे। बस उत्तर प्रदेश से काशीपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच गेंहू से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर प्रभारी धीरेन्द्र मोहन ने बताया कि बस और ट्रैक्टर ट्राली की हाईवे पर भिड़ंत हुई। घटना में 10 लोग घायल हुए है। जिसमें से 2 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि 8 लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस में अलग-अलग जनपदों के यात्री सवार थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago