*अब तक कुल 1633 हेक्टेयर जंगल जले, इस दिन से शुरू हो सकता है प्री मानसून… बादलों से राहत उम्मीद*

*अब तक कुल 1633 हेक्टेयर जंगल जले, इस दिन से शुरू हो सकता है प्री मानसून… बादलों से राहत उम्मीद*
अब तक कुल 1633 हेक्टेयर जंगल जले, इस दिन से शुरू हो सकता है प्री मानसून… बादलों से राहत उम्मीद
आकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सिर्फ राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में आग का मामला सामने आया। बताते हैं कि नवंबर 2023 से शनिवार दोपहर चार बजे तक राज्य में 1633 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 12 जून के बाद प्री-मानसून की स्थिति बन सकती है। जिससे जंगलों में नमी की मात्रा बढ़ेगी।जून की शुरुआत से प्रदेश में जंगल जलने की घटनाओं में कमी आई है
लेकिन आंकड़े बताते हैं कि नवंबर 2023 से शनिवार दोपहर चार बजे तक राज्य में 1633 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। इस अवधि में राज्य की अलग-अलग जगहों पर आग के 1200 मामले सामने आ चुके हैं।वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 12 जून के बाद प्री-मानसून की स्थिति बन सकती है। जिससे जंगलों में नमी की मात्रा बढ़ेगी। साथ ही वन विभाग के संकट का दौर भी खत्म होगा। 31 मार्च तक उत्तराखंड में जंगलों की आग का दायरा कम होने से सिर्फ 32 हेक्टेयर जंगल ही चपेट में आया था। मगर हर बार की तरह अप्रैल में वनों के सुलगने का सिलसिला तेजी से बढ़ता चला गया। जिस वजह से काफी मात्रा में वन संपदा को नुकसान भी पहुंचा।जीवों के आशियाने पर भी संकट के बादल
इसके अलावा वन्यजीवों के आशियाने पर भी संकट के बादल मंडराने लग गए। क्योंकि, गढ़वाल और कुमाऊं के आरक्षित वन क्षेत्र से वन्यजीव विहार जैसे सेंचुरी और टाइगर रिजर्व एरिया तक में घटनाएं सामने आईं। वहीं, शनिवार शाम अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सिर्फ राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में आग का मामला सामने आया। इस घटना में डेढ़ हेक्टेयर जंगल राख हो गया।ऐसे में वन विभाग को मानसून के दौर से काफी उम्मीद है। 12 से 14 जून के बीच प्री मानसून की संभावना जताई गई है। जंगलों में नमी की मात्रा बढऩे पर ही जुलाई से पौधारोपण अभियान शुरू हो सकेगा।
अब तक के आंकड़ेगढ़वाल में 512 आग की घटनाओं में 674.055 हेक्टेयर जंगल को नुकसानकुमाऊं क्षेत्र में 588 आग की घटनाओं में 829.68 हेक्टेयर जंगल जल चुका
वन्यजीव विहार से जुड़े क्षेत्रों में 100 मामलों में 129.28 हेक्टेयर जंगल जला

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

5 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

12 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

16 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

18 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

24 minutes ago