जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का हुआ मौके पर ही निस्तारण –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जिला सभागार गोपेश्वर में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी गौरव कुमार के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया।जनता मिलन में सिरण गांव की लीला देवी ने गांव के संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को मनरेगा के माध्यम से मार्ग निर्माण कराने तथा लघु सिंचाई विभाग को आवश्यकतानुसार नहर निर्माण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।नंदानगर क्षेत्र के ग्रामीणों ने छुपलागाड़ में जमा मलबे से हो रही समस्याओं को उठाया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी चमोली को एक सप्ताह के भीतर रिवर ड्रेजिंग कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।वहीं नंदानगर निवासी अवतार सिंह और राजेंद्र सिंह ने विस्थापन से संबंधित समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार चमोली को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी और स्वजल विभाग को यात्रा मार्ग पर पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।इसके अलावा रणजीत सिंह, गुमान सिंह, संदीप सहित अन्य फरियादियों की शिकायतों पर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

17 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

38 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

59 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago