दून अस्पताल में भर्ती ढाई साल के एक बच्चे की शनिवार सुबह मौत हो गई, परिजनों ने अस्पताल पर इंजेक्शन की ओवरडोज के चलते मौत का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामा किया करीब 4 घंटे तक हंगामा के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव साथ ले गए
दून अस्पताल में बच्चों को उल्टी दस्त और बुखार के चलते शुक्रवार आयुष्मान विंग पीडिया वार्ड में भर्ती कराया गया था परिजनों का कहना था कि बच्चा ठीक हो रहा था उसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह नर्सिंग स्टाफ ने उसे एक साथ तीन इंजेक्शन लगा दिए इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई आनन फा नन में डॉक्टर अशोक कुमार डॉक्टर गौरव डॉक्टर आस्था भंडारी डॉक्टर बनिता नेगी वहां पहुंचे और सीपीर दिया लेकिन बच्चे को बचा नहीं पाए
परिजनों ने कार्रवाई की मांग उठाई, उसके बाद एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार सीपीआरओ महेंद्र भंडारी ने पुलिस के साथ मिलकर परिजनों को समझाया और अस्पताल स्तर पर जांच का आश्वासन दिया डॉक्टर का कहना था कि हो सकता है बच्चे को दौरा पड़ा हो
डीएमएस डॉक्टर धनंजय डोभाल के अनुसार पीडिया में बच्चे की मौत की जानकारी मिली डॉक्टर और स्टाफ का जवाब मांगा जा रहा है साथ ही एस कार्यालय से विस्तृत जांच को कहा गया है
Post Views: 35
Post navigation
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…