हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में घुसकर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलाने वाले दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, हैप्पी पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम शांतरशाह, बहादराबाद गांव में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। सोमवार शाम करीब 7:10 बजे दो अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे पर सफेद रंग का कपड़ा लपेट रखा था। आरोप है कि दुकान के अंदर ही उन्होंने हैप्पी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल हैप्पी को उपचार के लिए सूर्य देव अस्पताल, शांतरशाह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय, रुड़की भेज दिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के साथ ही अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Monday distributed…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Governor Lt General Gurmit Singh (Retd.) on Monday…
New MBBS Session begins at Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, October 5: The…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Former Senior Scientist of the Wildlife Institute of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: Porvorim filmmaker Prachi Shirodkar’s Konkani documentary ‘Bhaangar Kalakusar…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 5 Oct: In a major step toward enhancing medical healthcare…