टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा ‘आंगन का मिलन’ –

टिहरी गढ़वाल, । सेवा सप्ताह माह के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जनपद टिहरी गढ़वाल के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों और सफल आयोजन को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली।बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि जनपद में कुल 2017 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें से 2012 केंद्र सक्रिय हैं। कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित तिथि से पहले पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, पोषण माह और टेक होम राशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए, जिससे बच्चों, माताओं और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने के साथ ही लाभार्थियों से उनके अनुभव साझा कराने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।मानदेय बढ़ाने का मुद्दा उठासमीक्षा बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंत्री के समक्ष मानदेय बढ़ाने की मांग रखी। इस पर मंत्री रेखा आर्या ने आश्वासन दिया कि मानदेय बढ़ोतरी की मांग को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभाग की मजबूत कड़ी हैं और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं से वह भली-भांति अवगत हैं।बैठक में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, डीडीओ मो. असलम, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद रावत सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

3 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

3 hours ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

6 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

7 hours ago