आस्था या तांडव !! कावड़ियों ने सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर के ऊपर चढ़ाई बाईक । गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती : – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार : शिव आस्था का महापर्व माने जाने वाली कावड़ यात्रा प्रसिद्ध के साथ साथ अपने साथ बदनामी के दाग ले कर चली आरही है ।अभी कावड़ यात्रा शुरू हुए कुछ ही दिन हुए है परंतु कभी किसीकी कार तोड़फोड़ , कभी किसी गरीब का रिक्शा तोड़ना , कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड पुलिस के दरोगा के साथ भी कावड़ियों की मारपीट की बात सामने आयी थी ।वहीं ये आक्रमता गम्भीर रूप से कल दिनांक 28/29 जुलाई 2024 की देर मध्य रात्रि थाना बहादराबाद के बोंगला बाईपास में सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था व जाम खुलवाते हुए कांवड़ियों को सुरक्षित उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर रहे थे।
समय लगभग 1.55 बजे रात्रि रुड़की की तरफ से तेजी से आने वाले अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सीओ ज्वालापुर को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए।मौके पर उनको हरिद्वार के सिटी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार व डॉक्टर के परामर्श पर देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है । उनके सर में चोट आई है परंतु एमआरआई टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आई है। बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सर्वाइकल में L1व L2 में भी दर्द बताया जा रहा है, जिसका इलाज जारी है।
थाना बहादराबाद में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।ऋषिकेश हरिद्वार और कावड़ यात्रा पर पड़ने वाले लोग पहले ही कावड़ियों के आतंक से डरे है ऊपर से इस प्रकार की घटनाएं उत्तराखंड वासियो को डरा रही है ।शायद वक्त आगया है कि आस्था के नाम पर दुर्व्यवहार को रोकने के लिये ठोस कदम उठाए

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

8 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

8 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

8 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

8 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

11 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

11 hours ago