आराधना महोत्सव के जरिए समाज में जागी आध्यात्मिक चेतना: अभिनव थापर – my uttarakhand news

 
देहरादून। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा इस वर्ष चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सप्तम नवरात्र – माँ कालरात्रि के पावन अवसर पर ‘ श्रीराम मंदिर, विंग नम्बर 6, प्रेमनगर ‘ में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की। साथ ही, संस्था द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।
 
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि (दुष्ट शक्तियों के विनाश एवं भय के नाश की प्रतीक) की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी भक्ति प्रकट की। पूरा वातावरण भक्तिमय ऊर्जा और आस्था से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनसमूह ने माँ शक्ति से सभी के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
 
ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि नवरात्रि के सातवें दिन पूजित माँ कालरात्रि साहस, सुरक्षा एवं नकारात्मक शक्तियों के विनाश का प्रतीक हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मातृशक्ति को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सनातन को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, और इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कन्या पूजन कर मातृशक्ति का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
 
कार्यक्रम में ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर, मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजीव पुंज, सीमा सहगल, सुनेन्ना शर्मा, तरुण चक्रवर्ती, मीना राणा, लीला रावत, मीना ओबरॉय, गीता, निशि हांडा, आशा चावला, सरला ग्रोवर, सरना कौर, खेमी, व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की विशेष सहभागिता रही। साथ ही संस्था द्वारा मंदिर की कीर्तन मंडलियों एवं आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ शक्ति से सबके मंगल की कामना की गई।
 
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

38 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago