देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर द्वारा राष्ट्र के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार को भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर तक पहुंची इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
हाथों में जलती मशालें लिए कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘कारगिल के वीर शहीद अमर रहें’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ मार्च किया। मशाल यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना तथा कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एबीवीपी के प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना आसान है, लेकिन बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निस्वार्थ भाव से निर्वहन करना भारतीय सेना से सीखने योग्य है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर भारतीय सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव ऐसे महान बलिदानियों की स्मृति को जीवंत रखने और युवाओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का संचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
घंटाघर पर यात्रा के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
मशाल यात्रा में प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार, विभाग संगठन मंत्री प्रमेश जोशी, डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, एसजीआरआर छात्र संघ अध्यक्ष बलवीर कुँवर, महानगर मंत्री आयुषी पैन्युली, जिला छात्रा विस्तारिका भावना सहित एबीवीपी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…