कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
नैनीताल स्थित रामनगर-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर रविवार शाम सड़क हादसा हो गया, कालाढूंगी थाना क्षेत्र के धमोला इलाके में सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी, हादसे में 6 से 7 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, वहीं कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं, हादसा रविवार शाम उस वक्त हुआ, जब बस रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें कुछ यात्री खड़े होकर भी सफर कर रहे थे, धमोला के पास बस के आगे चल रही एक कार ने अचानक कुत्ते को बचाने के प्रयास में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, इससे ठीक पीछे चल रही बस के चालक ने भी कार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, लेकिन बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खेत में पलट गई, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
रामनगर सीओ सुमित पांडे :
यह हादसा रविवार शाम धमोला क्षेत्र में हुआ है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस के आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रही बस ब्रेक लगाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई, बस में करीब 30 से 35 सवारियां मौजूद थीं।
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच…
उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…