Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के चंपावत में हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत – myuttarakhandnews.com

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां ऑल्टो कार पाटी ब्लॉक के सलना कानाकोट में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। कार में नाम कमल सिंह पुत्र रघुवर सिंह निवासी कानाकोट तथा एक मिस्त्री बबलू सवार थे।
पाटी ब्लॉक के कानाकोट-सिरतोली के पास गुरुवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में स्वजन को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद कार संख्या यूके 04-6677 कानाकोट से लोहाघाट की ओर आ रही थी। सिरतोली के पास सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में कानाकोट निवासी 58 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रघुवर सिंह और बगही रतनपुर, थाना बैरिया, पश्चिमी चंपारण निवासी 38 वर्षीय बबलू चौधरी पुत्र गंगा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मायावती अस्पताल की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने बताया कि कमल सिंह लोहियाहेड पावर स्टेशन में एसएसओ के पद पर तैनात थे।
कानाकोट स्थित उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। भवन निर्माण सामग्री लेने के लिए वह मिस्त्री का काम कर रहे बबलू चौधरी के साथ लोहाघाट आ रहे थे। कमल सिंह के परिवार में पत्नी ममता देवी, चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी देवीधुरा में शिक्षिका हैं। हादसे के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, एसडीएम नीतू डांगर, पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और स्वजन को ढांढस बंधाया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नगर कीर्तन आज, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान –

देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

​नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

10 hours ago

Minister Joshi pays tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…

11 hours ago

सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…

11 hours ago