हरिद्वार: नजीबाबाद हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण सड़क किनारे पड़े गड्ढे को बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान श्रद्धा जोशी (ब्रह्मविहार कॉलोनी फेस-1, हरिद्वार) और अक्षत शर्मा (कनखल, हरिद्वार) के रूप में की है। दोनों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच थी।
मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे दोनों
पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी पर नीलेश्वर मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। उनके साथ अन्य दोस्त भी थे, जो दूसरे वाहन में थे। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों स्कूटी पर वीडियो बना रहे थे। अचानक सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण स्कूटी लड़खड़ा गई और सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें कुचल गया।जानकारी के अनुसार, युवती मेडिकल की छात्रा थी और युवक के पिता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसों का खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के चंडीघाट से चिड़ियापुर तक करीब 30 किलोमीटर के हिस्से में हादसे लगातार हो रहे हैं। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भी कई हिस्सों को वन-वे कर दिया गया है। अधूरे फ्लाईओवर, टूटी सड़क और सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री दुर्घटनाओं के मुख्य कारण बन रही हैं।
पुलिस और प्रशासन से स्थानीय लोग आग्रह कर रहे हैं कि सड़क की सुरक्षा और चेतावनी संकेतों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि ऐसे हादसे रोके जा सकें।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: This year, too, at Virasat Mahotsav, the old…
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…