Accident News: नैनीताल में बस पलटने से मची चीख-पुकार। एक की मौत,8 घायल – Parvatjan

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल)
ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के खूपी गांव में बस पलटने से एक यात्री कि मौत और 8 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा से अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, दमकल और एस.डी.आर.एफ.टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रैस्क्यू किया।नैनीताल के खूपी गांव में आज सवेरे लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीव्र मोड़ पर एक बस पलट गई। बस कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन(के.एम.ओ.यू.)की थी।बस संख्या यू.के.04पी.ए.1112 हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी। बस जैसे ही गेठिया पार कर खूपी पहुंची तो एक तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार चल रही बस पलट गई।

बस में सवार 15 सवारियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में एक युवक बस में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला लगभग 30 वर्षीय है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़े:Dehradun Police Transfer News: दून पुलिस विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट 
मृतक की जेब से कोई आई.डी.कार्ड नहीं मिला है, जबकी एक मोबाइल फोन मिलने से पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ होगा। ये भी बताया गया है कि बस का एकसीलिरेटर फंसने से स्पीड अनियंत्रित हो गई होगी।
इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं होती आ रही हैं। बीती 21 मार्च को उन्नाव से जागेश्वर धाम दर्शनों के लिए जा रही भक्तों की कार भी इसी क्षेत्र में गिरी थी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।
ये भी पढ़े:Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा! क्या पूरे देश में बढ़ेंगे दाम?

Sapna Rani

Recent Posts

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे   सीएम धामी…

57 minutes ago

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

 2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…

1 hour ago

दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…

2 hours ago

अलकनंदा-गंगा की तेज धाराओं में दिखेगा जवानों का साहस और जांबाजी –

देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…

5 hours ago

मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ पद्मश्री बसंती…

5 hours ago